पटना : यूजीसी की टीम ने किया पीपीयू का निरीक्षण

पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में यूजीसी की टीम ने मंगलवार को ’स्वच्छ भारत मिशन’ निरीक्षण किया. यूजीसी के दो सदस्यीय टीम जिसमें पहले सदस्य प्रो. आरसी ठकरान, जो दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रोफेसर हैं और दूसरे सदस्य प्रो. जी सिंघिया, जो नाॅर्थ इस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी, शिलाॅग के प्रबंधन विभाग के प्रोफेसर हैं शामिल […]

पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में यूजीसी की टीम ने मंगलवार को ’स्वच्छ भारत मिशन’ निरीक्षण किया. यूजीसी के दो सदस्यीय टीम जिसमें पहले सदस्य प्रो. आरसी ठकरान, जो दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रोफेसर हैं और दूसरे सदस्य प्रो. जी सिंघिया, जो नाॅर्थ इस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी, शिलाॅग के प्रबंधन विभाग के प्रोफेसर हैं शामिल थे. यह पूरे भारत वर्ष में एक रैंकिग का पैमाना तय करने वाला है जिसे नाम दिया गया है ‘स्वच्छता रैंकिंग-2019’. इसी के तहत यह विजिट किया गया.
इस मौके पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन विवि में किया गया. इसमें सभी सदस्यों का स्वागत किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए स्वागत भाषण में कुलपति ने कहा कि स्वच्छता मिशन भले ही 2019 में इस विश्वविद्यालय में पहुंचा हो, जबकि मैंने 2018 में ही आते ही एक स्लोगन दिया था-‘क्लीन पाटलिपुत्रा, ग्रीन पाटलिपुत्रा’. डाॅ. तनुजा ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से ‘मिशन क्लीनलीनेस’ को प्रस्तुत किया जिसमें विश्वविद्यालय के मिशन, विजन, कुलगीत, अकादमिक कैलेंडर, यूएमआईएस, डिजिटाइजेशन, नैक, प्रशासनिक व्यवस्था, एकलव्य, तरंग, मीडिया की नजरों में विश्वविद्यालय आदि को शामिल किया गया. निरीक्षण दल ने प्रतिकुलपति कक्ष, परीक्षा विभाग, स्थापना विभाग, कुलसचिव कार्यालय, छात्र कल्याण कार्यालय, कुलानुशासक कार्यालय, इंस्पेक्टर आॅफ काॅलेजेज कार्यालय, सीसीडीसी कार्यालय, एफओ कार्यालय आदि का गहन निरीक्षण किया और विश्वविद्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं पदाधिकारियों से सघन पूछताछ की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >