बिहार : ....जब पुलिस ने पूछा- भागलपुर जेल जायेंगे? MLA अनंत सिंह ने कहा हम बेऊर में ही ठीक हैं

पटना : बाहुबली विधायक अनंत सिंह की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों ने उनसे बात की. अधिकारियों ने उनकी सुरक्षा को लेकर उनका विचार जाना. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिमांड अवधि के बाद जैसे ही अनंत सिंह को बाढ़ कोर्ट ले जाने के लिए ले जाया जाने लगा, […]

पटना : बाहुबली विधायक अनंत सिंह की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों ने उनसे बात की. अधिकारियों ने उनकी सुरक्षा को लेकर उनका विचार जाना. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिमांड अवधि के बाद जैसे ही अनंत सिंह को बाढ़ कोर्ट ले जाने के लिए ले जाया जाने लगा, कुछ अधिकारियों ने उनको भागलपुर स्थित सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने के बारे में बात कही.
ऐसे में अनंत सिंह ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह बेऊर जेल में ही ठीक है. पुलिस की मानें तो अनंत सिंह ने वीडियो जारी कर विवेका पहलवान से खतरा होने की बात कही थी. इसको देखते हुए पुलिस ने उनकी सुरक्षा को देखते हुए भागलपुर शिफ्ट करने का मन टटोला. विधायक ने कहा कि समर्थकों के लिए बेऊर पास में है जबकि भागलपुर दूर पड़ जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >