पटना : एडवोकेट एसोसिएशन के सभी पदों के रिजल्ट घोषित

श्वेता सिंह को मिले सबसे अधिक वोट पटना : पटना हाइकोर्ट में एडवोकेट एसोसिएशन के हुए चुनाव में सभी निर्वाचित सदस्यों के परिणाम घोषित कर दिये गये. रविवार की सुबह सात बजे तक हुई मतों की गिनती में उपाध्यक्ष के तीन पद पर अंगद कुंवर, पुरुषोत्तम कुमार दास व मणिकांत मिश्र निर्वाचित घोषित किये गये. […]

श्वेता सिंह को मिले सबसे अधिक वोट
पटना : पटना हाइकोर्ट में एडवोकेट एसोसिएशन के हुए चुनाव में सभी निर्वाचित सदस्यों के परिणाम घोषित कर दिये गये. रविवार की सुबह सात बजे तक हुई मतों की गिनती में उपाध्यक्ष के तीन पद पर अंगद कुंवर, पुरुषोत्तम कुमार दास व मणिकांत मिश्र निर्वाचित घोषित किये गये.
इस चुनाव में एसोसिएशन के कार्यकारिणी के लिए निर्वाचित श्वेता सिंह हाइकोर्ट के इतिहास में सबसे ज्यादा 2169 वोट प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही हैं. संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए जय शंकर प्रसाद सिंह, पूनम कुमारी व अनुज कुमार श्रीवास्तव विजयी घोषित हुए. इन तीन पदों के लिए 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे.
सहायक सचिव के तीन पदों के लिए जीतने वालों में दीपक कुमार सिंह चौहान, कृष्णकांत तिवारी व अर्चना मिश्रा शामिल हैं. ऑडिटर के दो पदों पर रघुनाथ सिंह व रामेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव विजयी हुए. सीनियर एग्जीक्यूटिव के पांच पदों के लिए नित्यानंद तिवारी, जय प्रकाश सिंह, राम जीवन प्रसाद सिंह, कौशल किशोर व सतीश कुमार सिंह विजयी हुए.
कार्यकारिणी सदस्यों के सात पदों के लिए निर्वाचित सदस्यों में श्वेता सिंह, पतला कुमारी, रतन कुमार, राकेश रंजन, अनिल कुमार सक्सेना, नीरज राज व उदय प्रसाद निर्वाचित हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >