बिहार : तीन तलाक के माध्यम से पत्नी को तलाक देने के मामले में पति गिरफ्तार

पटना : बिहार के पटना जिले में कथित रूप से अचानक तीन बार तलाक बोलकर पत्नी को तलाक देने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. यह घटना रमना रोड इलाके की है. यह क्षेत्र केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद के लोकसभा क्षेत्र पटना […]

पटना : बिहार के पटना जिले में कथित रूप से अचानक तीन बार तलाक बोलकर पत्नी को तलाक देने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. यह घटना रमना रोड इलाके की है. यह क्षेत्र केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद के लोकसभा क्षेत्र पटना साहिब के अंतर्गत आता है.

मंत्री ने संसद में ट्रिपल तलाक बिल पेश किया था. पीरबहोर थाने के एसएचओ रिजवान अहमद खान ने बताया कि व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने बताया कि इससे पहले उसकी पत्नी ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उसके पति ने उसे तीन तलाक दिया है. आरोपी पेशे से अभियंता है और वह बिहार के गया जिले का रहने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >