पटना : एक किलो चांदी के गहने के साथ धराया

कोतवाली थाने के इनकम टैक्स गोलंबर पर क्यूआरटी ने पकड़ा पटना : कोतवाली थाने के इनकम टैक्स गोलंबर पर एक किलो चांदी के गहनों के साथ दानापुर के मां जगदंबा ज्वेलर्स के मालिक नीरज कुमार को क्विक रिस्पांस टीम ने पकड़ लिया. पूछताछ में दुकानदार ने पुलिस को बताया कि उक्त चांदी के गहनों को […]

कोतवाली थाने के इनकम टैक्स गोलंबर पर क्यूआरटी ने पकड़ा
पटना : कोतवाली थाने के इनकम टैक्स गोलंबर पर एक किलो चांदी के गहनों के साथ दानापुर के मां जगदंबा ज्वेलर्स के मालिक नीरज कुमार को क्विक रिस्पांस टीम ने पकड़ लिया. पूछताछ में दुकानदार ने पुलिस को बताया कि उक्त चांदी के गहनों को लेकर वह बाकरगंज के एक ज्वेलरी दुकान में देने जा रहा है.
जहां कुछ गहनों को गलाया जायेगा और कुछ की सफाई की जायेगी. इसके बाद उसने जानकारी दी कि कुछ गहने वैसे हैं जिसे लोगों ने दिया था और नया चांदी का गहना ले गये थे. इसके कारण गहनों के कागजात नहीं हैं. बरामद गहनों में सभी पायल हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
इनकम टैक्स गोलंबर पर टीम ने पकड़ा : दुकानदार नीरज कुमार टेंपो से दानापुर से बाकरगंज जा रहे थे. उनके झोला में गहने थे. इसी बीच एसएसपी के निर्देश पर क्यूआरटी ने चेकिंग शुरू कर दिया और एक-एक वाहनों की जांच करने लगे. टेंपो में रहे दुकानदार
के सामानों की भी जांच की गयी तो झोला से चांदी के गहने बरामद किये गये. इसके बाद टीम ने उन्हें कोतवाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया है. कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >