पटना : भाजपा से केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसो के 354 लोग जुड़े

पटना : प्रदेश भाजपा कार्यालय में बुधवार को दवा विक्रेता संघ और केमिस्ट ए‌वं ड्रगिस्ट एसोसिएशन से जुड़े 354 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इनके साथ सदस्यता ग्रहण करने वाले कुछ अन्य लोग भी शामिल थे. इसका नेतृत्व नवजीवन दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष विजय कुमार यादव कर रहे थे. इनके साथ संघ […]

पटना : प्रदेश भाजपा कार्यालय में बुधवार को दवा विक्रेता संघ और केमिस्ट ए‌वं ड्रगिस्ट एसोसिएशन से जुड़े 354 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इनके साथ सदस्यता ग्रहण करने वाले कुछ अन्य लोग भी शामिल थे.
इसका नेतृत्व नवजीवन दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष विजय कुमार यादव कर रहे थे. इनके साथ संघ के सचिव अनिल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विवेक हर्ष, कार्यकारिणी सदस्य रवि कुमार गुप्ता, संतोष कुमार और पटना केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के संतोष समेत अन्य लोग शामिल थे.
इन सभी लोगों का भाजपा कार्यालय में स्वागत किया गया. भाजपा के संगठन महामंत्री नागेंद्र, उपाध्यक्ष सह मुख्यालय प्रभारी देवेश कुमार, एमएलसी राधामोहन शर्मा, विधायक मिथिलेश तिवारी, विधायक नीतिन नवीन, पूर्व विधायक शिवेश राम, सुशील चौधरी, प्रमोद चंद्रवंशी, राजेश वर्मा, ब्रजेश सिंह समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >