लल्लू मुखिया पर 50 हजार का इनाम घोषित करने की अनुशंसा

पटना : मोकामा विधायक अनंत सिंह के करीबी लल्लू मुखिया के आवास पर पुलिस ने कुर्की-जब्ती भी कर दी. लेकिन वे फरार हैं. लेकिन अब बाढ़ एएसपी लिपि सिंह ने लल्लू मुखिया पर 50 हजार का इनाम घोषित करने की अनुशंसा एसएसपी गरिमा मलिक से की है. उक्त अनुशंसा एसएसपी द्वारा पास किये जाने के […]

पटना : मोकामा विधायक अनंत सिंह के करीबी लल्लू मुखिया के आवास पर पुलिस ने कुर्की-जब्ती भी कर दी. लेकिन वे फरार हैं. लेकिन अब बाढ़ एएसपी लिपि सिंह ने लल्लू मुखिया पर 50 हजार का इनाम घोषित करने की अनुशंसा एसएसपी गरिमा मलिक से की है.

उक्त अनुशंसा एसएसपी द्वारा पास किये जाने के बाद जोनल आइजी के माध्यम से पुलिस मुख्यालय जायेगी और फिर 50 हजार इनाम घोषित किये जाने का अंतिम रूप से निर्णय लिया जा सकेगा. इधर, लल्लू मुखिया के अलावा भी अनंत सिंह के अन्य करीबियों पर पुलिस की नजर है. पुलिस उन सभी के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >