पटना : दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी इलाके में रहने वाला 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार की शाम की है और व्यक्ति का नाम शंकर पासवान है. वह कुर्जी में प्राइवेट कमरा लेकर रहता है.
घटना के व्यक्त उसके साथ कोई नहीं था. पड़ोसी जब किसी काम को लेकर रूम में गया तो फंदे से व्यक्ति लटका हुआ मिला. उसने घटना की सूचना तुरंत दीघा थाने को दी. मौके पर थाने की पहुंची पुलिस ने मृतक की पत्नी और परिवार के सदस्यों को फोन कर मामले की जानकारी दी तो आनन-फानन में परिवार के सदस्य आये.
आर्थिक स्थिति थी खराब
बातचीत के दौरान दीघा थाना प्रभारी फूलदेव चौधरी ने बताया कि शंकर पासवान की पत्नी दूसरे प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करती है. मृतक का दो बेटे हैं जो पत्नी के साथ ही रहते थे. जब मृतक के घर वालों से बातचीत की गयी तो पता चला कि व्यक्ति लंबे समय से बीमारी और घर की आर्थिक स्थिति खराब थी. ऐसे में वह डिप्रेशन में चल रहा था. ऐसे में उसने आत्महत्या कर ली. शंकर पासवान के दो बेटे हैं. पोस्टमार्टम के बाद बॉडी घर वालों को सौंप दी गयी.
