पटना : चिदंबरम की गिरफ्तारी अघोषित इमरजेंसी

पटना : भाकपा-माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद कहा कि मोदी सरकार ने सबसे पहले मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया. अर्बन नक्सल का दुष्प्रचार करके कई लोगों को जेल में बंद कर दिया. इसके बाद जम्मू-कश्मीर की राजनीति की मुख्यधारा के कई नेताओं को घर […]

पटना : भाकपा-माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद कहा कि मोदी सरकार ने सबसे पहले मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया. अर्बन नक्सल का दुष्प्रचार करके कई लोगों को जेल में बंद कर दिया.
इसके बाद जम्मू-कश्मीर की राजनीति की मुख्यधारा के कई नेताओं को घर में नजरबंद कर दिया गया. अब देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के मुख्य नेता को टारगेट किया जा रहा है. ये सारे लक्षण बतलाते हैं कि देश आज पूरी तरह से अघोषित आपातकाल के दौर से गुजर रहा है, जो देश के लोकतंत्र व संविधान के लिए बेहद खतरनाक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >