पटना : आरक्षण पर लगातार झूठ बोल रहे हैं राजद के लोग : राजीव

समाज कल्याण विभाग में 917 पद, 14 तक करें आवेदन 24 अगस्त से वेबसाइट पर कर सकते हैं आवेदन पटना : समाज कल्याण विभाग ने 24 अगस्त से बालक-बालिका गृह की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए संविदा पर 917 पदों पर आवेदन मांगा है. नियुक्ति प्रक्रिया स्टेट सोसाइटी फॉर अल्ट्रा पुअर एंड सोशल वेलफेयर […]

समाज कल्याण विभाग में 917 पद, 14 तक करें आवेदन
24 अगस्त से वेबसाइट पर कर सकते हैं आवेदन
पटना : समाज कल्याण विभाग ने 24 अगस्त से बालक-बालिका गृह की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए संविदा पर 917 पदों पर आवेदन मांगा है. नियुक्ति प्रक्रिया स्टेट सोसाइटी फॉर अल्ट्रा पुअर एंड सोशल वेलफेयर (सक्षम) के तहत शुरू की जायेगी. आवेदक सक्षम की वेबसाइट पर 14 सितंबर तक आवेदन कर सकते है. आवेदकों के लिए 01 अगस्त 2019 को न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 55 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए.
नंबर के आधर पर तैयार होगी मेरिट लिस्ट : आवेदन की मेरिट लिस्ट नंबर के आधार पर तैयार कीजायेगी. मेधा सूची में आये आवेदकों की काउंसेलिंग होगी. विभाग ने आवेदन के लिए एक नया साॅफ्टवेयर तैयार किया है. इसके माध्यम से आवेदक को तुरंत उनके मेरिट प्वाइंट के साथ उनकी पोजिशन भी दिखायी देगी.
इन पदों पर होगी िनयुिक्त
सेंटर मैनेजर के 63, एडमिन सह एकाउंट असिस्टेंट के 63, कैश मैनेजर 70, सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट 66, फिजियोथेरेपिस्ट 73, मोबिलिटी इंस्ट्रक्शन 74, ओडियोलॉजिस्ट सह स्पीच लैंग्वेज पैथोलोजिस्ट 85, परामर्शी व क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट 79, टेक्नीशियन ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट 75, टेक्नीशियन -स्पीच एंड हियरिंग 87, टेक्नीशियन प्रोस्थेटिक एंड ऑर्थोटिक 72, पारामेडिकल 17 , केयरगिवर 69, कुक सह हेल्पर 05, ड्राइवर के 19 के पदों पर बहाली होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >