मोकामा : पुलिस टीम पर पथराव छह पुलिसकर्मी घायल

मोकामा : हत्या की साजिश रचने के आरोपित रणवीर यादव के समर्थकों ने मंगलवार को पुलिस टीम पर पथराव कर दिया. यह घटना मोकामा थाने के पास रात्रि साढ़े दस बजे घटी. पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गये. पुलिस ने दस समर्थकों को गिरफ्तार किया. इस दौरान दो वाहन भी जब्त किया है. मंगलवार […]

मोकामा : हत्या की साजिश रचने के आरोपित रणवीर यादव के समर्थकों ने मंगलवार को पुलिस टीम पर पथराव कर दिया. यह घटना मोकामा थाने के पास रात्रि साढ़े दस बजे घटी. पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गये. पुलिस ने दस समर्थकों को गिरफ्तार किया. इस दौरान दो वाहन भी जब्त किया है. मंगलवार की शाम रणवीर यादव ने कुर्की जब्ती के डर से पंडारक पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था.
वह कर्मवीर यादव उर्फ लल्लू मुखिया का भाई है. बताया जा र��ा है कि पंडारक, हथिदह व अन्य थाने की पुलिस रणवीर की निशानदेही पर लखीसराय के बड़हिया में छापेमारी करने जा रही थी. इस दौरान आठ वाहनों पर सवार रणवीर यादव के समर्थकों ने पंडारक से ही पुलिस वाहनों का पीछा करने लगे. वहीं मोकामा में सुनसान जगह देखकर पुलिस टीम पर धावा बोल दिया. इससे पुलिसकर्मियों को चोटें आयीं.
वहीं पुलिस के दो वाहन और सड़क से गुजर रहे तीन-चार निजी वाहनों के शीशे टूट गये. पुलिसकर्मी ने पहले लाठी चार्ज कर उग्र भीड़ को खदेड़ा. पुलिस ने लावारिस हालत में दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. सूचना पर बाढ़ एएसपी लिपि सिंह मोकामा पहुंचीं. उन्होंने पथराव में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >