फरार बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम पर दबाव बना पता लगाने में जुटी है पुलिस

पटना : पुलिस को चमका देकर बाहुबली विधायक अनंत सिंह के फरार होने के बाद पटना पुलिस की किरकिरी होनी शुरू हो गयी है. गिरफ्तारी में लगे अधिकारी यह सोच रहे हैं कि अगर अनंत सिंह खुद से कोर्ट में सरेंडर कर दिया तो कहीं उनके काबिलियत पर सवाल न उठने लगे. इसको देखते हुए […]

पटना : पुलिस को चमका देकर बाहुबली विधायक अनंत सिंह के फरार होने के बाद पटना पुलिस की किरकिरी होनी शुरू हो गयी है. गिरफ्तारी में लगे अधिकारी यह सोच रहे हैं कि अगर अनंत सिंह खुद से कोर्ट में सरेंडर कर दिया तो कहीं उनके काबिलियत पर सवाल न उठने लगे.
इसको देखते हुए पुलिस हर हाल में अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए हथकंडे अपना रही है. रविवार को अनंत सिंह के कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी. बावजूद कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस विधायक आवास में मौजूद पत्नी नीलम देवी पर नजर बनाये हुए है.
लगातार नीलम देवी से पूछताछ की जा रही है. उन पर दबाव बनाने के लिए सचिवालय थाने में एफआइआर दर्ज करा दी गयी है. पुलिस को संदेह है कि विधायक को पनाह देने वाले की जानकारी पत्नी को है. पुलिस बैक टू बैक सवाल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >