स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के कई कर्मियों को राष्ट्रपति पदक, ...देखें पूरी सूची
पटना : वर्ष 2019 के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुल 946 पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान किये गये हैं. वीरता के लिए बिहार के एक कर्मी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 13 कर्मियों को मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक दिये जाने की घोषणा की गयी है. वहीं, बिहार के सीआरपीएफ, […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
पटना : वर्ष 2019 के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुल 946 पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान किये गये हैं. वीरता के लिए बिहार के एक कर्मी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 13 कर्मियों को मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक दिये जाने की घोषणा की गयी है. वहीं, बिहार के सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आरपीएफ और एनडीआरएफ में कार्यरत कर्मियों को भी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, पटना एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर बिनोद कुमार तिवारी को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है. वहीं, पटना जिले के मोकामाघाट के सीआरपीएफ के डीआईजी दिनेश कुमार त्रिपाठी को भी राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है.
मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक प्राप्त करनेवालों की सूची
Bihar Police
बिनोद कुमार, कमांडेंट, बीएमपी-11, जमुई.
मृत्युंजय कुमार सिंह, डीएसपी (सुरक्षा), पुलिस मुख्यालय.
जयनारायण प्रसाद, डीएसपी (ईओयू), पटना.
मिथिलेश कुमार सिंह, डीएसपी, बीएमपी-14, फुलवारीशरीफ.