पटना : दीघा थाना क्षेत्र के पाटीपुल घाट पर स्नान करने के क्रम में 11 अगस्त को गंगा नदी में डूबे 24 वर्षीय युवक योगेश कुमार का शव दो दिनों के बाद एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया. योगेश कुमार अपने साथियों के साथ घाट पर स्नान करने गया था और इस दौरान टिक टॉक के लिए वीडियो भी बना रहा था. इसी दौरान पैर स्लिप करने के कारण वह गंगा नदी में जा डूबा और मौत हो गयी.
सोमवार को उसका शव खोजने के लिए टीम ने काफी प्रयास किया. लेकिन, नहीं मिला. इसके बाद मंगलवार को टीम ने एक बार फिर से प्रयास किया और शव बरामद कर लिया गया. योगेश कुमार राजीव नगर के रहने वाले थे और एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर कर्मचारी के रूप में काम करते थे.
