दियारे का आतंक 50 हजार का इनामी टैरा मंडल गिरफ्तार

भागलपुर : सबौर थाना क्षेत्र के लैलख का कुख्यात अपराधी टैरा मंडल एसटीएफ और भागलपुर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में पूर्णिया जिले से गिरफ्तार कर लिया गया. कुछ दिन पूर्व ही भागलपुर पुलिस की ओर से टैरा के विरुद्ध भेजे गये 50 हजार के इनाम को पुलिस मुख्यालय ने मंजूरी दी थी. साथ ही भागलपुर […]

भागलपुर : सबौर थाना क्षेत्र के लैलख का कुख्यात अपराधी टैरा मंडल एसटीएफ और भागलपुर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में पूर्णिया जिले से गिरफ्तार कर लिया गया. कुछ दिन पूर्व ही भागलपुर पुलिस की ओर से टैरा के विरुद्ध भेजे गये 50 हजार के इनाम को पुलिस मुख्यालय ने मंजूरी दी थी.

साथ ही भागलपुर पुलिस के आग्रह पर टैरा की गिरफ्तारी का जिम्मा एसटीएफ को सौंपा गया था. तीन माह पूर्व पांच मई, 2019 को टैरा ने गांव के ही महेंद्र मंडल की पीटकर हत्या कर दी थी. टैरा की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार शाम उसे भागलपुर स्थित सबौर थाना लाया गया, जहां उससे पूछताछ की गयी.
पुलिस उसके हथियारों को बरामद करने के लिए लैलख दियारा चली गयी थी. जानकारी के अनुसार, पुलिस की दबिश के कारण इधर-उधर छिप कर रह रहा था. इस दौरान वह बीमार भी हो गया और अपना इलाज पूर्णिया जिले में कराने लगा. एसटीएफ को इसकी भनक लगी. इसके बाद वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >