ग्रामीणों ने दो मवेशी चोरों को बंधक बना पीटा

मोकामा : मवेशी चोरी की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दो मवेशी चोरों अनिल यादव व नीतीश यादव को बंधक बनाकर पीटा. यह घटना घोसवरी थाने के गोसाईं गांव में रविवार की दोपहर में घटी. हालांकि जनप्रतिनिधियों ने हस्तक्षेप कर चोरों को भीड़ से बाहर निकला. इससे दोनों की जान बच गयी. इस बीच मौका […]

मोकामा : मवेशी चोरी की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दो मवेशी चोरों अनिल यादव व नीतीश यादव को बंधक बनाकर पीटा. यह घटना घोसवरी थाने के गोसाईं गांव में रविवार की दोपहर में घटी. हालांकि जनप्रतिनिधियों ने हस्तक्षेप कर चोरों को भीड़ से बाहर निकला.

इससे दोनों की जान बच गयी. इस बीच मौका मिलते ही अनिल फरार हो गया. जबकि एक अन्य चोर नीतीश को पुलिस पकड़ कर थाने ले गयी. शनिवार की देर रात घोसवरी के ही रामनगर निवासी दंगल यादव और सीताराम यादव की एक-एक भैंस लेकर चोर फरार हो गये.
संयोगवश खगड़िया के पास वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप से दोनों भैंसों को जब्त कर लिया गया. पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चोरी की भैंस घोसवरी की निकली. तब जाकर खगड़िया पुलिस ने घोसवरी पुलिस को भैंस बरामद होने की सूचना दी. पिकअप चालक की निशानदेही पर मोर गांव से एक चोर को दबोचा गया.
बाद में गिरोह का सरगना के रूप में अनिल यादव और नीतीश (दोनों गोसाईं गांव निवासी) का नाम सामने आया. पुलिस चोरों को ढूंढ़ने उसके घर पर पहुंची, लेकिन दोनों घर में नहीं थे. इधर गांव के दोनों युवकों को मवेशी चोरी में शामिल होने की जानकारी ग्रामीणों को मिल गयी. सैकड़ों लोगों ने जुटकर दोनों चोरों को ढूंढकर कब्जे में कर लिया. वहीं दोनों के साथ मारपीट करने लगे. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. ग्रामीणों का कहना था कि चार दिन पहले भी सुलेंद्र यादव की चार भैंसे चोरी कर ली गयी थी. पशुपालक मवेशी चोरों के आतंक से परेशान हैं.
मवेशी लेकर जा रहे चालक व खलासी की पिटाई
पटना सिटी. बाइपास थाना क्षेत्र के दीपनगर में पिकअप वैन के चालक व खलासी की युवकों ने पिटाई कर दी. दरअसल पिकअप पर मवेशी लाद कर चालक व खलासी लेकर जा रहे थे. इसी दरम्यान आधा दर्जन बाइक सवार युवकों ने रोका और पिकअप से उतार कर मारपीट करने लगे. इसी बीच सूचना पाकर मौके पर बाइपास थाना की पुलिस भी पहुंची लेकिन तब तक आरोपित फरार हो गये थे.
घटना के संबंध में फतुहा के गोबिंदपुर निवासी चालक रमेश राय व खलासी अनिल साव ने पुलिस को बताया कि मवेशी लेकर कुम्हरार जा रहे थे. इसी दौरान एनएच से सटे दीपनगर के समीप में रविवार की सुबह लगभग दस बजे कुछ बाइक सवार युवकों ने रोका और वैन से उतार कर मारपीट करने लगे.
मारपीट कर रहे युवकों ने दोनों के हाथ-पांव भी बांध दिया था. मारपीट व हंगामा बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बाइपास थाना पुलिस को दी. मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो गये थे. पुलिस ने चालक व खलासी को हिरासत में लेकर थाना ले आयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >