पटना : पाटलिपुत्र थाने के नेहरू नगर में एक मेडिकल कंपनी में 34 वर्षीय मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव सौरभ भट्टाचार्य (काल्पनिक नाम) सेक्स वीडियो को देख कर नकल कर रहा था. इसी दौरान उसकी गर्दन दब गयी और मौत हो गयी. इसका खुलासा उस समय हुआ जब खुदकुशी की सूचना मिलने पर पहुंची एफएसएल की टीम ने सौरभ के मोबाइल फोन को बरामद किया और उसे खंगाला. उसके मोबाइल फोन में एक सेक्स वीडियो चल रहा था और स्पष्ट था कि उसे सौरभ ही देख रहा था. उस सेक्स वीडियो में लड़की नग्न थी और उसने अपने पांव को बांध रखा था और गर्दन में भी एक पट्टी लगा रखी थी. बिल्कुल उसी मुद्रा में सौरभ भी था.
पटना : सेक्स वीडियो की नकल में दबी गर्दन और हो गयी मौत
पटना : पाटलिपुत्र थाने के नेहरू नगर में एक मेडिकल कंपनी में 34 वर्षीय मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव सौरभ भट्टाचार्य (काल्पनिक नाम) सेक्स वीडियो को देख कर नकल कर रहा था. इसी दौरान उसकी गर्दन दब गयी और मौत हो गयी. इसका खुलासा उस समय हुआ जब खुदकुशी की सूचना मिलने पर पहुंची एफएसएल की टीम ने […]

उसने भी अपने आप को नंगा करने के बाद पांव को गमछी व बेडशीट से बनी रस्सी से बांध लिया था और उसके दूसरे हिस्से को पंखे के हुक से ला कर गर्दन को बांध दिया था. लेकिन उसका हाथ खुला हुआ था. ताकि हाथ की मदद से बेडशीट खींच कर ऊपर नीचे कर सकता था. संभवत: इसी दौरान गलती कर दी और गमछी व बेडशीट से बनी रस्सी गले में ज्यादा जोर से दब गयी. जिससे मौत हो गयी.
डीएसपी विधि व्यवस्था राकेश कुमार ने बताया कि मोबाइल फोन से कई वीडियो मिले हैं. जिस तरह से वीडियो में पोज बनाये गये थे, उसी तरह एमआर भी मृत मिला. स्पष्ट है कि उक्त युवक भी उस वीडियो को देख कर नकल कर रहा था.
रूम पार्टनर के आने के बाद हुई थी जानकारी
इस घटना की जानकारी उस समय हुई जब उनका रूम पार्टनर राहुल दास दरभंगा से अपना काम निबटा कर शनिवार को करीब दो बजे दिन में घर पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पाया कि अंदर से दरवाजा व खिड़की बंद था. इसके बाद जानकारी िमली िक सौरभ फांसी के फंदे में लटका हुआ है और मृत है.
इसके बाद पुलिस को जानकारी देकर बुलाया गया और दरवाजा खोला गया. पुलिस ने एफएसएल को भी जांच के लिए बुलाया. पुलिस ने घटनास्थल से एक बंद लिफाफा, मोबाइल फोन व एक कलम को बरामद किया है.
पुलिस ने जब मोबाइल फोन खंगाला तो उसकी मौत के सारे राज खुल गये. इसके साथ ही सौरभ मूल रूप से आसनसोल के रहने वाले थे और 2014 से नेहरू नगर में स्थित एक मकान के तीसरे फ्लोर पर स्थित फ्लैट में रह रहे थे. इधर, रूम पार्टनर से पूछताछ में पबजी गेम खेलने की शौक की जानकारी िमली है.
सेक्स संतुष्टि के लिए बीडीएसएम का करते है अभ्यास : सेक्स संतुष्टि के लिए कुछ मानसिक रूप से विकृत लोग बीडीएसएम का अभ्यास करते हैं. बीडीएसएम का अर्थ है कि गलत तरीके से अपने शरीर को कष्ट देकर सेक्स संतुष्टि को प्राप्त करते हैं. चिकित्सीय भाषा में इस तरह के अभ्यास करने वाले वालों में सेक्सयूअल मैकोजिम डिस्ऑडर पाया जाता है.