पटना : राजीव नगर के विशाल हत्याकांड में माला राय के बेटों ने किया सरेंडर

पटना : राजीव नगर थाने के नेपाली नगर चंद्रविहार कॉलोनी में दौड़ा-दौड़ा कर गोली मार कर विशाल की हत्या करने के दो आराेपित श्री दयाल व हरीदयाल ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया. ये दोनों माला राय के बेटे हैं और इनकी मां जिला पार्षद हैं. पटना पुलिस दोनों को रिमांड पर लेगी और पूछताछ […]

पटना : राजीव नगर थाने के नेपाली नगर चंद्रविहार कॉलोनी में दौड़ा-दौड़ा कर गोली मार कर विशाल की हत्या करने के दो आराेपित श्री दयाल व हरीदयाल ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया. ये दोनों माला राय के बेटे हैं और इनकी मां जिला पार्षद हैं. पटना पुलिस दोनों को रिमांड पर लेगी और पूछताछ करेगी. इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
इस केस में माला राय व कई अन्य भी नामजद आरोपित हैं. सूत्रों का कहना है कि पुलिस की दबिश के बाद दोनों ने शनिवार को चुपके से न्यायालय में सरेंडर कर दिया. पुलिस को भनक देर से लगी और तब तक वह जेल भेजा जा चुका था. राजीव नगर थानाध्यक्ष निशांत कुमार ने दोनों के सरेंडर किये जाने की पुष्टि की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >