पटना : पांच जिलों में पायलट प्रोजेक्ट में चलेगा रूफ टॉप गार्डेन : प्रेम कुमार

पटना : वन महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि पांच जिलों पटना, गया, नालंदा, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में रूफ टॉप गार्डेन योजना शुरू की जा रही है. इन जिलों में इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू होगा. इन जिलों में जमीन की कमी होने पर छत पर […]

पटना : वन महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि पांच जिलों पटना, गया, नालंदा, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में रूफ टॉप गार्डेन योजना शुरू की जा रही है. इन जिलों में इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू होगा.
इन जिलों में जमीन की कमी होने पर छत पर गार्डेनिंग की सुविधा विकसित करने के लिए सरकार अनुदान देगी. उन्होंने कहा कि वन महोत्सव के दौरान कृषि विभाग के सभी कर्मी 10-10 पौधे लगायेंगे. गांव का पानी गांव में, घर का पानी घर में और खेत का पानी खेत में- इस सिद्धांत पर जल संरक्षण का काम विभाग कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >