पटना : अगस्त तक पूरा होगा मानपुर से वजीरगंज दोहरीकरण का काम

पटना : पूर्व मध्य रेल के 125 किलोमीटर लंबी किऊल-गया रेलखंड को दोहरीकरण की योजना है. 1235 करोड़ की लागत से चार चरणों में योजना पूरी की जायेगी. इसके लिए चालू वित्तीय वर्ष में 300 करोड़ का आवंटन किया गया है. प्रथम चरण में 18.15 किमी लंबी मानपुर-वजीरगंज का दोहरीकरण अगस्त माह तक पूरा किया […]

पटना : पूर्व मध्य रेल के 125 किलोमीटर लंबी किऊल-गया रेलखंड को दोहरीकरण की योजना है. 1235 करोड़ की लागत से चार चरणों में योजना पूरी की जायेगी. इसके लिए चालू वित्तीय वर्ष में 300 करोड़ का आवंटन किया गया है. प्रथम चरण में 18.15 किमी लंबी मानपुर-वजीरगंज का दोहरीकरण अगस्त माह तक पूरा किया जायेगा.
दूसरे चरण में 25.62 किमी लखीसराय-शेखपुरा, तीसरे चरण में 18.01 किमी तिलैया-वजीरगंज और चौथे चरण में 61.32 किमी शेखपुरा-तिलैया का काम पूरा होगा. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि किऊल-गया दोहरीकरण योजना को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जायेगा. इससे लखीसराय, शेखपुरा, नवादा और आसपास के जिलों को लाभ मिलेगा. साथ ही दिल्ली-हावड़ा रूट पर यात्रियों को लाभ मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >