पटना : एक अगस्त से स्टेट बैंक आइएमपीएस चार्ज नहीं वसूलेगा

पटना : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक अगस्त से अपनी ऑनलाइन पैसों के लेन-देन से जुड़ी सर्विसेस को मुफ्त करने जा रहा है. अब स्टेट बैंक की योनो ऐप, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से फंड ट्रांसफर करने वाले यूजर्स से अब किसी तरह का आइएमपीएस चार्ज नहीं वसूला जायेगा. इससे पहले स्टेट […]

पटना : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक अगस्त से अपनी ऑनलाइन पैसों के लेन-देन से जुड़ी सर्विसेस को मुफ्त करने जा रहा है. अब स्टेट बैंक की योनो ऐप, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से फंड ट्रांसफर करने वाले यूजर्स से अब किसी तरह का आइएमपीएस चार्ज नहीं वसूला जायेगा.
इससे पहले स्टेट बैंक ने एक जुलाई से आरटीजीएस और एनइएफटी चार्ज खत्म कर दिया था. अब आइएमपीएस चार्ज खत्म होने के बाद स्टेट बैंक के खाताधारकों को ऑनलाइन फंड ट्रांसफर के लिए कोई फीस नहीं चुकानी होगी. मिली जानकारी के अनुसार बैंक ने अपने ब्रांच नेटवर्क के माध्यम से ट्रांजेक्शन करने वाले ग्राहकों के लिए सभी स्लैब्स में एनइएफटी और आरटीजीएस चार्ज 20 फीसदी तक घटा दिये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >