पटना : इसीआरकेयू आज करेगा अपनी शक्ति का प्रदर्शन

रेलवे यूनियन चुनाव पूमरे के पांचों रेलमंडल के कर्मी होंगे शामिल पटना : पूर्व मध्य रेल में इस्ट सेंट्रल रेल कर्मचारी यूनियन लंबे समय से चुनाव जीत रहे है. आगामी चुनाव को लेकर कई यूनियन सक्रिय होने के साथ साथ रेल कर्मियों को एकजुट करने में लग गये है. इसके साथ ही इसीआरकेयू के एक-दो […]

रेलवे यूनियन चुनाव
पूमरे के पांचों रेलमंडल के कर्मी होंगे शामिल
पटना : पूर्व मध्य रेल में इस्ट सेंट्रल रेल कर्मचारी यूनियन लंबे समय से चुनाव जीत रहे है. आगामी चुनाव को लेकर कई यूनियन सक्रिय होने के साथ साथ रेल कर्मियों को एकजुट करने में लग गये है. इसके साथ ही इसीआरकेयू के एक-दो नेता दूसरे यूनियन में चले गये है. इससे होने वाला चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है.
मंगलवार को चुनाव को लेकर इसीआरकेयू मंगलवार को पटना जंक्शन पर शक्ति प्रदर्शन करेंगे. इस शक्ति प्रदर्शन में पूर्व मध्य रेल के पांचों रेलमंडल के कर्मी शामिल होंगे और रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे. इसीआरकेयू के नेता एके शर्मा ने बताया कि चुनाव जीतने को लेकर विरोधी यूनियन गठबंधन व समर्थन मांग रहे है.
लेकिन, इसीआरकेयू अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. पूर्व मध्य रेल में करीब 70 हजार कर्मी कार्यरत है, जिसमें 50 प्रतिशत कर्मी यूनियन से जुड़े है. वहीं, मेंस कांग्रेस यूनियन, मजदूर कांग्रेस यूनियन, मजदूर यूनियन भी कर्मियों को गोलबंद कर रहे है, ताकि आगामी चुनाव जीता जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >