पटना : ब्लड कैंसर के इलाज में बोन मैरो ट्रांसप्लांट काफी कारगर साबित हो रहा है. राजधानी पटना में बोन मैरो से इलाज की पद्धति कुछ जगहों पर शुरू हो चुका है, जिससे ब्लड कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है. इसे बड़े पैमाने पर विस्तार की जरूरत है. ताकि मरीजों को प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़े.
यह कहना है स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ शांति राय का. दरअसल गांधी मैदान स्थित एक होटल में आइएमए की ओर से बोन मैरो ट्रांसप्लांट विशेष पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली से आये डॉ सुपर्णों चक्रवर्ती, मुख्य अतिथि डॉ डीके चौधरी और डॉ वीएस ने किया.
