दानापुर : बिहार रेजिमेंट सेंटर के ड्रिल मैदान में शनिवार को 167-168 वीं बैंच के 360 जवान की भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित की गयी. राष्ट्रीय ध्वज , रेजिमेंट ध्वज, धर्मग्रंथ गीता , बाइबल व कुरान को साक्षी मनाकर जवानों ने देश की रक्षा में सर्वस्व न्योछावार करने की शपथ ली. रंगरूट कदम- से- कदम मिलाते अखौड़ा हॉल पहुंचे. नौ महीने के कठिन प्रशिक्षण के बाद इन्हें सेना में शामिल करने के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था.
360 जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करने की ली शपथ
दानापुर : बिहार रेजिमेंट सेंटर के ड्रिल मैदान में शनिवार को 167-168 वीं बैंच के 360 जवान की भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित की गयी. राष्ट्रीय ध्वज , रेजिमेंट ध्वज, धर्मग्रंथ गीता , बाइबल व कुरान को साक्षी मनाकर जवानों ने देश की रक्षा में सर्वस्व न्योछावार करने की शपथ ली. रंगरूट कदम- से- कदम […]

अखौड़ा हॉल में उपस्थित रंगरूटों के चेहरे पर सेने का हिस्सा बनने की खुशी साफ झलक रही थी. नवप्रशिक्षित 360 जवानों ने मिलिटरी बैंड की धुन पर पासिंग आउट परेड किया. रेजिमेंट के कमांडेट ब्रिगेडियर जय सिंह बैंसला ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि रेजिमेंट देश की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है.
ब्रिगेडियर बैंसला ने बेस्ट फायरिंग में सिपाही चंदन कुमार पासवान व सिपाही अमित उरांव , बेस्ट पीटी में सिपाही प्रतीक बारा व सिपाही राकेश उरांव , बेस्ट ड्रिल सिपाही प्रेमचंद व सिपाही अंगनेश व बेस्ट रंगरूट सिपाही अभिषेक व सिपाही अभिषेक कुजुर को पदक देकर सम्मानित किया. दंडपाल ले कर्नल संदीप सुमन ने सैनिकों को शपथ दिलायी .
धर्मगुरु सुबेदार तारकेश्वर तिवारी, नायक सूबेदार पादरी एस के बेसरा व सिपाही मो तालिम पवित्र धर्मग्रंथों के साथ शपथ ग्रहण में उपस्थित थे. मौके पर रेजिमेंट के डिप्टी कमांडेट कर्नल विनित लोहिया, ट्रेनिंग बटालियन कमांडर कर्नल एस हितार्थ, कर्नल जेजे लोबो, ले कर्नन राजन अग्रवाल आदि मौजूद थे.