पटना : मोबाइल एप के माध्यम से केंद्र करेगा स्कूलों की मॉनीटरिंग

मोबाइल एप के माध्यम से केंद्र करेगा स्कूलों की मॉनीटरिंग सितंबर से होगी शुरुआत 74 हजार सरकारी व सहायता प्राप्त विद्यालयों की माॅनीटरिंग को बनेगा विशेष सेल पटना : प्रदेश के सभी सरकारी और सरकार की ओर से सहायता प्राप्त विद्यालयों की मॉनीटरिंग सितंबर, 2019 में मोबाइल एप के माध्यम से केंद्र सरकार करेगी. समग्र […]

मोबाइल एप के माध्यम से केंद्र करेगा स्कूलों की मॉनीटरिंग
सितंबर से होगी शुरुआत
74 हजार सरकारी व सहायता प्राप्त विद्यालयों की माॅनीटरिंग को बनेगा विशेष सेल
पटना : प्रदेश के सभी सरकारी और सरकार की ओर से सहायता प्राप्त विद्यालयों की मॉनीटरिंग सितंबर, 2019 में मोबाइल एप के माध्यम से केंद्र सरकार करेगी.
समग्र शिक्षा के अंतर्गत सगुणोत्सव के नाम से यह योजना बनायी गयी है, जिसके क्रियान्वयन में राज्य सरकार भी सहयोग देगी. मॉनीटरिंग के दौरान स्कूलों की स्थिति का पूरा विवरण एप पर दर्ज किया जायेगा. इसमें स्कूलों में शिक्षकों की संख्या, उनमें नामांकित बच्चों की संख्या, स्कूल भवन, पेयजल, शौचालय जैसे आधारभूत सुविधा की उपलब्धता समेत हर चीज की जानकारी होगी. स्कूल अधीक्षक से प्राप्त रिपोर्ट से भी इन आंकड़ों का मिलान किया जायेगा, जिससे मालूम हो कि वे किस हद तक सही रिपोर्ट दे रहे हैं.
एक महीने में पूरी होगी मॉनीटरिंग
पहले अगस्त और सितंबर दो माह में इसे पूरा करना था, लेकिन अब भारत सरकार ने एक ही महीने में पूरा करने का निर्णय लिया है. इसके क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर एक मॉनीटरिंग सेल का गठन किया जायेगा. प्रदेश में इस समय 74 हजार सरकारी और सरकार द्वारा सहायता प्राप्त विद्यालय हैं.
इनकी एक माह के भीतर मॉनीटरिंग के लिए बड़ी संख्या में मानव संसाधन की जरूरत पड़ेगी. इसे पूरा करने के लिए मॉनीटरिंग में डायट (डिस्ट्रिक्ट इंस्टीच्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग) के प्रशिक्षुओं, प्रखंड साधनसेवी और संकुल समन्वयक का इस्तेमाल किया जायेगा. इसके लिए डायट ने एक पैकज भी बनाया है, जिसमें किस तरह के लोग किन स्तरों पर मॉनीटरिंग करेंगे की पूरी जानकारी है. मॉनीटरिंग में लगे लोगों को केंद्र सरकार ट्रेनिंग दिलायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >