पटना : इंदिरा की पौत्री होने से प्रियंका करिश्माई नहीं हो जायेंगी : सुशील मोदी

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि न तो इंदिरा गांधी से चेहरा मिलने और उनकी पौत्री होने से प्रियंका गांधी करिश्माई हो जायेंगी. न सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मिलकर सहानुभूति का फोटो सेशन करने से कांग्रेस का जनाधार लौट सकता है. आदिवासियों को विकास की मुख्यधारा में […]

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि न तो इंदिरा गांधी से चेहरा मिलने और उनकी पौत्री होने से प्रियंका गांधी करिश्माई हो जायेंगी. न सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मिलकर सहानुभूति का फोटो सेशन करने से कांग्रेस का जनाधार लौट सकता है.
आदिवासियों को विकास की मुख्यधारा में लाने का काम अगर कांग्रेस के शासन में हुए होते, तो आज वे बेहतर स्थिति में होते. प्रियंका बताएं कि आदिवासी बहुल झारखंड में कांग्रेस का जनाधार क्यों खत्म हो गया. एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा है कि जिन लोगों ने अपने 15 साल के शासनकाल में दलितों-पिछड़ों और महिलाओं को पंचायत चुनाव में रिजर्वेशन दिये बिना चुनाव कराये, वे रिजर्वेशन के नाम पर भ्रम फैलाकर 2015 में विधानसभा की कुछ ज्यादा सीटें जीत कर जब सत्ता में हिस्सेदारी पा गये. तब गरीबों को भूलकर फिर संपत्ति बनाने में लग गये थे. करोड़ों रुपये के मॉल, फ्लैट और बेनामी संपत्ति के मामले में बिन्दुवार जवाब ने देने के कारण उन्हें सत्ता से बाहर होना पड़ा.
दो साल बाद भी राजद न जनता को बेनामी संपत्ति के मुद्दे पर संतोषप्रद जवाब दे पाया, न यह स्वीकार कर सहा कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार के चलते उसने शासन चलाने की पात्रता खो दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >