अब पटना जीपीओ से विदेश में सामान भेजना हुआ आसान

पटना : पटना जीपीओ परिसर में शुक्रवार को विदेश डाकघर कार्य करना शुरू कर दिया है. इस डाकघर के खुल जाने से पटना एवं बिहार के निवासियों के विदेशों में सामान भेजना आसान हो गया है. अब कस्टम क्लीयरेंस जीपीओ परिसर में ही संभव है जो पहले कोलकाता एवं देश के अन्य प्रदेशों में हुआ […]

पटना : पटना जीपीओ परिसर में शुक्रवार को विदेश डाकघर कार्य करना शुरू कर दिया है. इस डाकघर के खुल जाने से पटना एवं बिहार के निवासियों के विदेशों में सामान भेजना आसान हो गया है. अब कस्टम क्लीयरेंस जीपीओ परिसर में ही संभव है जो पहले कोलकाता एवं देश के अन्य प्रदेशों में हुआ करता था.

इसके खुल जाने से यहां के व्यापारियों एवं नागरिकों के लिए स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ है, जो कि अपने सामानों का निर्यात, आयात एवं सामग्री भेजने का कार्य आसानी से कर सकते हैं. पटना जीपीओ के चीफ पोस्ट मास्टर राजदेव प्रसाद ने बताया कि इस विदेश डाकघर का उपयोग वाणिज्यिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को जिन्हें सक्षम निर्यातक का आइइसी प्राप्त है को बुकिंग करने की भी सुविधा उपलब्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >