खगौल : अर्चना एक्सप्रेस से पकड़ा गया शातिर

खगौल : बिक्रम का आतंकी बाप जी गिरोह के सदस्य और हत्या समेत करीब पांच मामलों का आरोपित हरेंद्र सिंह को पुलिस ने सादे लिबास में दानापुर स्टेशन पर अर्चना एक्सप्रेस गिरफ्तार किया. हरेंद्र बिक्रम में व्यापारी से रंगदारी मांगकर अमरनाथ दर्शन करने चला गया था. वह वहीं से गिरोह का संचालन कर रहा था. […]

खगौल : बिक्रम का आतंकी बाप जी गिरोह के सदस्य और हत्या समेत करीब पांच मामलों का आरोपित हरेंद्र सिंह को पुलिस ने सादे लिबास में दानापुर स्टेशन पर अर्चना एक्सप्रेस गिरफ्तार किया. हरेंद्र बिक्रम में व्यापारी से रंगदारी मांगकर अमरनाथ दर्शन करने चला गया था.
वह वहीं से गिरोह का संचालन कर रहा था. हरेंद्र की निशानदेही पर एक और अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हरेंद्र सिंह बिक्रम में कारोबारियों से रंगदारी मांगता था. कुछ दिन पूर्व ही वो अमरनाथ यात्रा पर चला गया था. वहीं से अपने गुर्गों को अपडेट कर रहा था.
सूचना पर पुलिस हरेंद्र के मोबाइल पर निगरानी रखी हुई थी. 15 जुलाई की रात दानापुर स्टेशन पर हरेंद्र को अर्चना एक्सप्रेस के कोच संख्या एस दो बर्थ संख्या 32 से रात 10.30 बजे उतरा की डीएसपी मनोज कुमार पांडे की टीम ने खदेड़कर पकड़ लिया. आरोपित को पुलिस पूछताछ के लिए पटना लेकर गयी. हरेंद्र ने बताया कि वह छह जुलाई से अमरनाथ यात्रा पर था और वहीं से पटना में काम कर रहे अपने गुर्गों पर नजर रखे हुए था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >