पटना: प्रदेश के 12 जिलों में बीएसएनएल का नेटवर्क ध्वस्त

10 लाख उपभोक्ता पिछले छह दिनों से परेशान, 900 बीटीएस पूरी तरह ठप नेटवर्क बहाल होने में लग सकते हैं महीनों सूबे में 3500 बीटीएस व 980 टेलीफोन एक्सचेंज हैं. इनमें 25 फीसदी से अधिक बीटीएस पूरी तरह प्रभावित हैं. इससे नेटवर्क बहाल होने में महीनों लगेंगे. मिली जानकारी के अनुसार 50 से अधिक बीटीएस […]

10 लाख उपभोक्ता पिछले छह दिनों से परेशान, 900 बीटीएस पूरी तरह ठप
नेटवर्क बहाल होने में लग सकते हैं महीनों
सूबे में 3500 बीटीएस व 980 टेलीफोन एक्सचेंज हैं. इनमें 25 फीसदी से अधिक बीटीएस पूरी तरह प्रभावित हैं. इससे नेटवर्क बहाल होने में महीनों लगेंगे. मिली जानकारी के अनुसार 50 से अधिक बीटीएस और एक्सचेंज के बिजली कनेक्शन का भुगतान नहीं होने के कारण बिजली काट दी गयी है. इन पर लगभग 20 लाख से अधिक का बकाया है.
कुछ बीटीएस किराया भुगतान को लेकर मालिकों ने बंद कर दिया है. इस संबंध में बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक (बिहार सर्किल) जीसी श्रीवास्तव ने कहा कि फिलहाल बिजली बिल भुगतान की ऐसी कोई समस्या नहीं है. कुछ माह पहले ही बिजली बिल का भुगतान कर दिया गया है. उन्होंने स्वीकार किया कि सूबे के बाढ़ग्रस्त इलाके में नेटवर्क लगभग पूरी तरह प्रभावित है. रेस्क्यू टीम को लगाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >