...जब राहुल गांधी के पहुंचने से ठीक पहले न्यायालय कक्ष में अधिवक्ताओं ने किया हंगामा

पटना : राहुल गांधी के न्यायालय कक्ष में पहुंचने के ठीक पहले एसपीजी के एक अधिकारी ने कहा कि जिनका काम नहीं है, वह कोर्ट से गेटआउट हो जाएं. इस दौरान अदालत कक्ष वकीलों से भरा हुआ था, वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे व आक्राेश के चलते एसपीजी के अधिकारी को बाहर जाना […]

पटना : राहुल गांधी के न्यायालय कक्ष में पहुंचने के ठीक पहले एसपीजी के एक अधिकारी ने कहा कि जिनका काम नहीं है, वह कोर्ट से गेटआउट हो जाएं. इस दौरान अदालत कक्ष वकीलों से भरा हुआ था, वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे व आक्राेश के चलते एसपीजी के अधिकारी को बाहर जाना पड़ा. इसके बाद एसपीजी के अधिकारी को बाहर आकर एक-एक अधिवक्ता को समझाना पड़ा, तब जाकर मामला शांत हुआ. इस दौरान मामले की सुनवाई कर रहे जज को लगातार शांत रहने की अपील करनी पड़ी.
इन्सास गन सैप जवानों को भी किया गया था बाहर : सिविल कोर्ट की सुरक्षा में स्थायी रूप से तैनात सैप जवानों को भी राहुल गांधी के पेशी के दौरान बाहर कर दिया गया था.
न्यायालय के गेट पर पांच सैप जवानों की तैनाती रहती है, लेकिन उन्हें एसपीजी ने यह कह कर कोर्ट परिसर से बाहर कर दिया था कि उनके पास इंसास हथियार है, जो बड़ा हथियार है. पेशी के बाद पुन: उनकी तैनाती की गयी. सुरक्षा दृष्टिकोण से उन्हें बाहर किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >