पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए 45 नये डॉक्टरों की बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसमें 30 सीनियर रेजीडेंट और 15 जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर कुल 45 पदों पर इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. तीन दिन तक चलने वाले इस इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद अगले 20 दिन के अंदर सभी डॉक्टरों की संबंधित विभाग में तैनाती कर दी जायेगी.
वहीं जानकारी देते हुए आइजीआइएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल ने कहा कि मरीजों को परेशानी नहीं हो इसको देखते हुए डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. इसमें बायोकेमेस्ट्री, एनॉटोमी, कम्युनिटी मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, रेडियोलॉजी, एनेस्थेसिया, पेडियाट्रिक, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, इंड्रोक्राइन आदि कई विभाग में 45 जूनियर व सीनियर डॉक्टरों के पदों पर इंटरव्यू शुरू कर दिया गया है. अब तक जूनियर रेजीडेंट में 62 और सीनियर में 70 डॉक्टरों ने इंटरव्यू दे दिया है.
