पटना : झूठे केस में फंसाने के आरोपितों पर जांच के बाद होगी कार्रवाई

पटना : दिल्ली के गुड़गांव निवासी निर्भय सिंह व उनकी पत्नी मिथिलेश सिंह के खिलाफ पटना में दर्ज तीनों केस झूठे निकलने के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी में बनाये गये आरोपितों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई होगी. डीएसपी विधि व्यवस्था डाॅ राकेश कुमार दर्ज प्राथमिकी का सुपरविजन करेंगे और उनके आदेश के बाद ही […]

पटना : दिल्ली के गुड़गांव निवासी निर्भय सिंह व उनकी पत्नी मिथिलेश सिंह के खिलाफ पटना में दर्ज तीनों केस झूठे निकलने के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी में बनाये गये आरोपितों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई होगी. डीएसपी विधि व्यवस्था डाॅ राकेश कुमार दर्ज प्राथमिकी का सुपरविजन करेंगे और उनके आदेश के बाद ही गिरफ्तारी होगी.
विदित हो कि कोतवाली व बुद्धा कॉलोनी थाने में दर्ज तीन केसों के गलत होने के बाद दो अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में निर्भय सिन्हा, ललन कुमार व केस के अनुसंधानकर्ता विक्रमादित्य झा आरोपित बनाये गये हैं. जबकि, बुद्धा कॉलोनी थाने में दर्ज प्राथमिकी में आवेदन धैर्य कुमार व अनुसंधानकर्ता मनीष कुमार आरोपित बनाये गये हैं.
डीएसपी ने किया केस को सत्य : सूत्रों के अनुसार तत्कालीन डीएसपी डाॅ मो शिबली नोमानी ने इन केसों का सुपरविजन किया था और केस को सत्य कर दिया था. जिस कारण निर्भय सिंह व पत्नी मिथिलेश सिंह की गिरफ्तारी दिल्ली के गुड़गांव से पुलिस ने की थी. दोनों को जेल भेज दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >