पटना : एलआइसी कर्मी के घर डकैती को लेकर नपे प्रभारी थानाध्यक्ष

पटना : रामकृष्णा नगर थाने के गौरैया स्थान इलाके में 28 जून को एलआइसी कर्मी हरेंद्र नाथ तिवारी के आवास में दिनदहाड़े हुई डकैती की घटना के बाद रामकृष्णा नगरथाने के प्रभारी थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने लापरवाही की थी. उन्होंने सूचना मिलने के बाद भी सक्रियता नहीं दिखायी और पीड़ित को थाने पर आ कर […]

पटना : रामकृष्णा नगर थाने के गौरैया स्थान इलाके में 28 जून को एलआइसी कर्मी हरेंद्र नाथ तिवारी के आवास में दिनदहाड़े हुई डकैती की घटना के बाद रामकृष्णा नगरथाने के प्रभारी थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने लापरवाही की थी. उन्होंने सूचना मिलने के बाद भी सक्रियता नहीं दिखायी और पीड़ित को थाने पर आ कर पूरी बात बताने को कहा. सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार की जांच रिपोर्ट में लापरवाही सत्य पायी गयी और फिर एसएसपी गरिमा मलिक ने भूपेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया.
एसएसपी गरिमा मलिक ने निलंबित किये जाने की पुष्टि की. रामकृष्णा नगर में एलआइसीकर्मी के आवास में हुए डकैती के बाद उसमें शामिल अपराधियों की पहचान कर ली है. अपराधी अंतरजिला गैंग के सदस्य है और घटना को अंजाम देने के बाद तुरंत ही निकल गये. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. सूत्रों के अनुसार उक्त गैंग वैशाली जिले का है और घटना को अंजाम देने के बाद महात्मा गांधी सेतु से हाजीपुर की ओर निकल गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >