बाढ़ : माप तौल विभाग की मनमानी, दुकानदारों में रोष

बाढ़ : बाजितपुर रोड स्थित लाल कोठी नाम से संचालित माप तौल विभाग के कार्यालय में इन दिनों जनवितरण दुकानदारों को माप तौल प्रमाणपत्र लेने में परेशानी हो रही है. विभाग का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक तराजू के बाद भी 20/20 किलो के चार बटखारे सहित छोटे छोटे बटखारे रखने होंगे, जिससे दुकानदारों पर अतिरिक्त […]

बाढ़ : बाजितपुर रोड स्थित लाल कोठी नाम से संचालित माप तौल विभाग के कार्यालय में इन दिनों जनवितरण दुकानदारों को माप तौल प्रमाणपत्र लेने में परेशानी हो रही है.
विभाग का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक तराजू के बाद भी 20/20 किलो के चार बटखारे सहित छोटे छोटे बटखारे रखने होंगे, जिससे दुकानदारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ना शुरू हो गया है. दुकानदारों ने इसका जमकर विरोध किया. वहीं माप तौल निरीक्षक अमित रंजन कुमार का कहना है कि विभागीय बजट और आदेश का अनुपालन कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >