पटना सिटी : कारोबारी को अपराधियों ने मारीं तीन गोलियां, गंभीर

खाजेकलां थाने के मच्छरहट्टा के मौरी गली मोड़ की घटना पटनासिटी : खाजेकलां थाने के मच्छरहट्टा के मौरी गली मोड़ पर शनिवार की रात एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने कारोबारी रविकांत ठाकुर को तीन गोलियां मारी. जिसके कारण खून से लथपथ हो कर रविकांत ठाकुर गिर गये. अपराधियों के फरार होने के बाद […]

खाजेकलां थाने के मच्छरहट्टा के मौरी गली मोड़ की घटना
पटनासिटी : खाजेकलां थाने के मच्छरहट्टा के मौरी गली मोड़ पर शनिवार की रात एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने कारोबारी रविकांत ठाकुर को तीन गोलियां मारी. जिसके कारण खून से लथपथ हो कर रविकांत ठाकुर गिर गये. अपराधियों के फरार होने के बाद लोगों ने रविकांत ठाकुर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उनकी हालत नाजुक बतायी जाती है.
बताया जाता है कि रविकांत ठाकुर प्रतिदिन की तरह अपने दुकान को दस बजे रात में बंद कर अपने टेढ़ी घाट मुहल्ला स्थित आवास पर जा रहे थे. इसी बीच पहले से घात लगाये अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़ताेड़ फायरिंग कर दी. जिसमें तीन गोलियां पैर व पेट में लगी. रविकांत ठाकुर की मच्छरहट्टा में दुकान हैं.
जहां वे मौसम के अनुसार कारोबार करते हैं. मसलन होली के समय पिचकारी तो दीवाली के समय पटाखा बेचते हैं. सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह बात सामने आयी है कि रविकांत ठाकुर सूद पर पैसे लेने-देने का भी कारोबार करते है. इस कारण से भी उन पर किसी ने हमला किया होगा. हालांकि पूरी जांच के बाद ही घटना के मूल कारण की जानकारी मिल सकती है.
फिलहाल कारोबारी का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. उनकी हालत में सुधार होने के बाद बयान लिया जायेगा. अपराधियों के संबंध में भी जानकारी ली जा रही है. सिटी एसपी ने बताया कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि उन्हें कितनी गोलियां लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >