पटना :कल से बैंकों में होंगे तीन बदलाव

पटना : एक जुलाई से बैंकों से जुड़े तीन बदलाव लागू होने जा रहे हैं. ये बदलाव बैंकों के ग्राहकों पर प्रभाव डालेंगे. तीनों ही बदलाव ग्राहकों को राहत देने वाले हैं. एक ओर एनइएफटी और आरटीजीएस शुल्क समाप्त होने से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बढ़ावा मिलेगा, तो दूसरी तरफ स्टेट बैंक से होम लोन लेने […]

पटना : एक जुलाई से बैंकों से जुड़े तीन बदलाव लागू होने जा रहे हैं. ये बदलाव बैंकों के ग्राहकों पर प्रभाव डालेंगे. तीनों ही बदलाव ग्राहकों को राहत देने वाले हैं.
एक ओर एनइएफटी और आरटीजीएस शुल्क समाप्त होने से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बढ़ावा मिलेगा, तो दूसरी तरफ स्टेट बैंक से होम लोन लेने वाले ग्राहकों को रेपो रेट कम होने का लाभ मिल सकता है. इसके अलावा बेसिक अकाउंट खाताधारकों को पहले से अधिक सुविधाएं मिलेंगी.
रिजर्व बैंक ने आरटीजीएस और एनइएफटी के जरिये पैसा ट्रांसफर करने पर लगने वाले शुल्क को एक जुलाई से खत्म करने की घोषणा की है. आरटीजीएस से बड़ी राशि को एक खाते से दूसरे खाते में तुरंत ट्रांसफर करने की सुविधा है.
इसी तरह एनइएफटी के जरिये दो लाख रुपये तक ट्रांसफर कर सकते हैं. डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए रिजर्व बैंक ने इन पर लगनेवाले शुल्क को खत्म कर दिया है. स्टेट बैंक एनइएफटी के जरिये पैसे ट्रांसफर के लिए एक रुपये से 5 रुपये का शुल्क लेता है. वहीं आरटीजीएस की राशि भेजने के लिए वह 5 से 50 रुपये का शुल्क लेता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >