पटना : सांख्यिकी तंत्र बेहतर बनाने में सरकार हर संभव सहयोग देगी

सांख्यिकी केवल आंकड़ों का संकलन नहीं पटना : योजना व विकास विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा है कि राज्य सरकार सांख्यिकी तंत्र को बेहतर बनाने को हर संभव सहयोग देगी. सांख्यिकी केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, यह सारणीयन और विश्लेषण का विषय नहीं, बल्कि जनजीवन के लक्ष्यों का निर्धारण व सफलता प्राप्ति का […]

सांख्यिकी केवल आंकड़ों का संकलन नहीं
पटना : योजना व विकास विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा है कि राज्य सरकार सांख्यिकी तंत्र को बेहतर बनाने को हर संभव सहयोग देगी. सांख्यिकी केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, यह सारणीयन और विश्लेषण का विषय नहीं, बल्कि जनजीवन के लक्ष्यों का निर्धारण व सफलता प्राप्ति का महत्वपूर्ण हिस्सा है.
महेश्वर हजारी शनिवार को प्रोफेसर (स्व) पीसी महालनोबिस के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सांख्यिकी दिवस समारोह में बोल रहे थे. इसका आयोजन पटना म्यूजियम के सभागार में हुआ. समारोह का उद्घाटन मंत्री महेश्वर हजारी ने दीप जला कर किया.
इस दौरान मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि राज्य सरकार के न्याय के साथ विकास, सुशासन के कार्यक्रमों में पारदर्शिता लाने में सामयिक सांख्यिकी का अहम योगदान है.
उन्होंने कहा कि सांख्यिकी दिवस के अवसर पर अब सांख्यिकी लोक जीवन में घुल-मिलकर समाज को विकास की राह दिखाये. साथ में विभाग के सचिव मनीष वर्मा और सांख्यिकी निदेशालाय के डायरेक्टर राजेश्वर सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >