एक से बदलेगा 29 ट्रेनों का समय, नयी समय सारणी में छह एक्सप्रेस व तीन पैसेंजर ट्रेनों को जगह

पटना : रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में आने और गुजरने वाली एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों की नयी समय सारणी बनायी गयी है. इसे एक जुलाई से लागू किया जायेगा. नयी समय सारणी के अनुसार राजेंद्र नगर से खुलने वाली राजेंद्र नगर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पटना जंक्शन 25 मिनट पहले पहुंचेगी. इसके […]

पटना : रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में आने और गुजरने वाली एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों की नयी समय सारणी बनायी गयी है. इसे एक जुलाई से लागू किया जायेगा. नयी समय सारणी के अनुसार राजेंद्र नगर से खुलने वाली राजेंद्र नगर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पटना जंक्शन 25 मिनट पहले पहुंचेगी.
इसके साथ ही राजेंद्र नगर से खुलने वाली संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस पूर्व में निर्धारित समय से 10 मिनट बाद पटना जंक्शन पहुंचेगी. वहीं, पिछले कुछ महीनों में रेल यात्रियों की मांग पर रेलवे बोर्ड की ओर से छह साप्ताहिक एक्सप्रेस व हमसफर ट्रेनें चलायी गयीं, जिन्हें नयी समय सारणी में शामिल किया गया है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि पटना जंक्शन से खुलने व गुजरने वाली 29 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. इसके साथ ही पूर्व मध्य रेल क्षेत्र की सात ट्रेनों की गति भी बढ़ायी गयी है.
छह ट्रेनों की बढ़ायी गयी स्पीड
पूर्व मध्य रेल क्षेत्र की छह ट्रेनों की स्पीड बढ़ायी गयी है. ट्रेन संख्या 13225 जयनगर-राजेंद्र नगर इंटरसिटी जयनगर से 10:40 बजे के बदले 10:55 बजे खुलेगी. लेकिन, राजेंद्र नगर पूर्व निर्धारित समय से पहुंचेगी.
वहीं, 14604 अमृतसर-सहरसा अमृतसर से रात्रि 8:20 के बदले रात्रि 8:15 बजे खुलेगी और सहरसा निर्धारित समय से पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 13351 धनबाद–एल्लेपी एक्सप्रेस धनबाद से 10:30 बजे के बदले 10:45 बजे खुलेगी. ट्रेन संख्या 14009 मोतिहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस मोतिहारी से रात्रि 9:00 के बदले रात्रि 9:10 बजे खुलेगी.
ट्रेन संख्या 12492 जम्मूतवी–बरौनी एक्सप्रेस जम्मूतवी से बरौनी रात्रि 2:30 बजे पहुंच रही है, जो एक जुलाई से रात्रि 10:45 बजे पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 12356 जम्मूतवी–राजेंद्र नगर अर्चना एक्सप्रेस राजेंद्र नगर रात्रि 11:15 बजे पहुंच रही है, जो एक जुलाई से रात्रि 9:15 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 12553 सहरसा–दिल्ली एक्सप्रेस सहरसा से सुबह 6:15 बजे खुल रही है, जो अब 6:45 बजे खुलेगी.
पटना जंक्शन पर इन ट्रेनों के बदले गये समय
जयनगर-उधना, हावड़ा-जम्मूतवी, पूर्णिया कोर्ट-हटिया, राजगीर-नयी दिल्ली श्रमजीवी, राजेंद्र नगर-दिल्ली संपूर्ण क्रांति, इस्लामपुर-दिल्ली मगध, राजगीर-दानापुर, हावड़ा-हरिद्वार, हावड़ा-देहरादून, हावड़ा-दिल्ली, साहिबगंज-दानापुर, अलीपुरद्वार-दिल्ली, हावड़ा-अमृतसर,राजेंद्रनगर-लोकमान्य तिलक, राजगीर-वाराणसी, पटना-भभुआ रोड, श्रीगंगानगर-हावड़ा, दानापुर-राजगीर, दिल्ली-हावड़ा, मैसूर-दरभंगा, दिल्ली-इस्लामपुर, दिल्ली-मालदा टाउन, जम्मूतवी-राजेंद्र नगर, अमृतसर-हावड़ा, दिल्ली-हावड़ा, जम्मूतवी-हावड़ा, भगत की कोठी-कामाख्या और बरकाकाना-पटना.
नयी समय सारणी में नयी ट्रेनों को जगह
ट्रेन संख्या 19669/19670 उदयपुर-पाटलिपुत्र-उदयपुर हमसफर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12235/12236 मधुपुर-आनंद विहार-मधुपुर हमसफर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 18633/18634 रांची-पटना-रांची एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 18639/18640 रांची-आरा-रांची एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 22353/22354 पटना-बनासवाड़ी-पटना हमसफर एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 15551/15552 दरभंगा-वाराणसी-दरभंगा एक्सप्रेस को नयी समय सारणी में जगह दी गयी है.
नयी समय सारणी में दिन और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके साथ ही ट्रेन संख्या 55501/55502 सहरसा–गढ़बरुआरी पैसेंजर, ट्रेन संख्या 55511/55512 सहरसा–बड़हरा कोठी पैसेंजर और ट्रेन संख्या 55579/55580 दरभंगा–मंडनमिश्रा हाल्ट पैसेंजर को भी जगह दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >