पटना : छह मानकों पर खरा उतरने वाले ही बनेंगे थानेदार

पटना : थानाध्यक्ष और अंचल पुलिस निरीक्षक बनने के लिए छह मानकों पर खरा उतरना होगा. गृह विभाग ने नया आदेश जारी कर दिया है. इससे राज्य में बड़े पैमाने पर थानेदार हटाने की तैयारी कर ली गयी है. गृह विभाग की मंशा साफ सुधरी छवि वाले पुलिस पदाधिकारियों को ही थानेदार और अंचल पुलिस […]

पटना : थानाध्यक्ष और अंचल पुलिस निरीक्षक बनने के लिए छह मानकों पर खरा उतरना होगा. गृह विभाग ने नया आदेश जारी कर दिया है. इससे राज्य में बड़े पैमाने पर थानेदार हटाने की तैयारी कर ली गयी है.
गृह विभाग की मंशा साफ सुधरी छवि वाले पुलिस पदाधिकारियों को ही थानेदार और अंचल पुलिस निरीक्षक की जिम्मेदारी देना है. पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में इस संबंध में दिशा निर्देश दिये थे. जो थानेदार शराब के काले कारोबार में संलिप्त पाये गये हैं अथवा क्षेत्र में शराब की बिक्री हो रही है उनको 10 साल तक थानेदार नहीं बनाया जायेगा.
किसी मामले की जांच में दोषी ठहराये गये हों, विभागीय जिम्मेदारी न निभाने के दोषी पाये गये हो, महिलाओं से अभद्र व्यवहार, भ्रष्टाचार और उनकी अभिरक्षा के दौरान किसी के साथ हिंसा हुई हो. विभागीय कार्यवाही जिन पर लंबित है तथा जिनको कोर्ट दोषी करार दे चुका है उनको थानाध्यक्ष की कुर्सी नहीं मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >