बिहार में मिले कोरोना के 13 और नये मरीज, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 563 हुई

बिहार के समस्तीपुर जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के छह नये मामले सामने आये. इसके अलावा दरभंगा में तीन, सहरसा में दो और कटिहार व सुपौल में एक-एक नया केस मिला है.

पटना : बिहार के समस्तीपुर जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के छह नये मामले सामने आये. इसके अलावा दरभंगा में तीन, सहरसा में दो और कटिहार व सुपौल में एक-एक नया केस मिला है. प्रदेश में अब कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 556 हो गयी है. समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में चार तथा हसनपुर में दो लोगों (सभी पुरुष) में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. बिहार के 38 जिलों में से 35 जिलों में कोविड-19 संक्रमण के मामले सामने आये हैं. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले मुंगेर में सामने आये हैं.

मुंगेर में 102, बक्सर में 56, रोहतास में 54, पटना में 47, नालंदा में 36, सिवान एवं कैमूर में 32-32, मधुबनी में 24, गोपालगंज एवं भोजपुर में 18-18, औरंगाबाद में 14, बेगूसराय और भागलपुर में 13-13, पश्चिम चंपारण में 11, कटिहार में 11, पूर्वी चंपारण में नौ, सारण में आठ, समस्तीपुर में सात, गया एवं सीतामढी में छह-छह, दरभंगा में आठ, जहानाबाद एवं अरवल में पांच-पांच, लखीसराय एवं नवादा में चार-चार, बांका, शिवहर एवं वैशाली में तीन-तीन, पूर्णिया, मधेपुरा, अररिया और सहरसा में दो-दो तथा शेखपुरा, किशनगंज और सुपौल में एक-एक मामले सामने आये हैं.

बिहार में अब तक 31,693 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 246 मरीज उपचार के बाद ठीक हो गये हैं. गौरतलब है कि 21 मार्च को मुंगेर जिला निवासी एक मरीज एवं 17 अप्रैल को वैशाली जिला निवासी एक मरीज की पटना एम्स में तथा एक मई को पूर्वी चंपारण जिला निवासी एक मरीज, दो मई को सीतामढ़ी जिला निवासी एक मरीज की नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एवं गुरुवार को जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम निवासी एक वृद्ध की मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >