बिहार में बच्चों की मौत का जिक्र नहीं करके प्रधानमंत्री ने देश को निराश किया : कांग्रेस

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में दिए अपने वक्तव्य में बिहार में इंसेफेलाइटिस से हो रही बच्चों की मौत, बेरोजगारी और कृषि संकट जैसे मुद्दों का जिक्र नहीं करके देश को निराश किया. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने संसद भवन परिसर में […]

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में दिए अपने वक्तव्य में बिहार में इंसेफेलाइटिस से हो रही बच्चों की मौत, बेरोजगारी और कृषि संकट जैसे मुद्दों का जिक्र नहीं करके देश को निराश किया. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ”राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में रखे गये धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कृषि से लेकर उद्योग, बेरोजगारी और अंततः बिहार में महामारी का रूप ले रही इंसेफेलाइटिस की बीमारी जैसे मुद्दों का उल्लेख न करके, देश के लोगों को पूर्णतया निराश किया है.”

कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया, ”प्रधानमंत्री ने अपने टालमटोल पूर्ण रवैये से देश के आम लोगों की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास किया, जैसे कि वो अभी भी चुनाव प्रचार में है.” चौधरी ने कहा, ” हमें अपेक्षा थी कि प्रधानमंत्री अपने रवैये से सभी दलों के बीच अच्छा सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करेंगे जिससे आने वाले दिनों में संसद सुचारु और सकारात्मक तरीके से चल सके, परंतु इसका अभाव दिखा.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >