पटना : 28 से पाटलिपुत्र खेल परिसर में शारीरिक शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होगा. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी किरण कुमारी ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को इसके लिए निर्देश दिया है. पहले यह आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 19 से 21 जून तक होना था, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था.
जिला शिक्षा पदाधिकारियों व जिला कार्यक्रम पदाधिकारियोंं को कहा गया है कि वे चयनित माध्यमिक विद्यालयों के एक एक शारीरिक शिक्षक को 27 जून की दोपहर तक आवासीय स्थल पाटलिपुत्र खेल परिसर में योगदान देने का निर्देश दें. शिक्षकों को प्रशिक्षण के क्रम में स्पोर्टस किट भी उपलब्ध कराया जायेगा, जिसे वे अपने स्कूल ले जाकर छात्रों को शारीरिक प्रशिक्षण देने में उसका उपयोग करेंगे.
