पटना सिटी : फार्मेसी छात्रों और फॉर्मासिस्टों ने निकाला विरोध मार्च

पटना सिटी : लखीसराय में औषधि निरीक्षक रवींद्र मोहन पर हुए हमले के विरोध में रविवार को अगमकुआं स्थित फार्मेसी संस्थान के छात्रों व फाॅर्मासिस्टों ने विरोध मार्च निकाला. यह मार्च नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास निकाला गया. मार्च में शामिल लोग औषधि प्रशासन के अधिकारियों को सुरक्षा देने व आरोपित पर कार्रवाई की […]

पटना सिटी : लखीसराय में औषधि निरीक्षक रवींद्र मोहन पर हुए हमले के विरोध में रविवार को अगमकुआं स्थित फार्मेसी संस्थान के छात्रों व फाॅर्मासिस्टों ने विरोध मार्च निकाला. यह मार्च नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास निकाला गया. मार्च में शामिल लोग औषधि प्रशासन के अधिकारियों को सुरक्षा देने व आरोपित पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे.
साथ ही दवा दुकानों पर डिस्प्ले होने, फाॅर्मासिस्टों की उपस्थिति में दवा का वितरण व भंडारण करने और दवा के अवैध कारोबार में जुड़े लोगों के लाइसेंस रद्द करने की मांग उठायी. आंदोलन का नेतृत्व डिप्लोमा फाॅर्मासिस्ट आर्गेनाइजेशन के छात्र प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >