पटना : मुखिया रितु को अंतरराष्ट्रीय सम्मान फ्लेम लीडरशिप अवार्ड

पटना : सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड की सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया रितु जायसवाल को मुंबई में अंतरराष्ट्रीय सम्मान ‘फ्लेम लीडरशिप अवार्ड 2019’ से सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान अपने पंचायत के विकास के लिए किये जा रहे ईमानदार प्रयास के लिए दिया गया है. इस अवसर पर उन्होंने चमकी बुखार और उसकी मुख्य […]

पटना : सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड की सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया रितु जायसवाल को मुंबई में अंतरराष्ट्रीय सम्मान ‘फ्लेम लीडरशिप अवार्ड 2019’ से सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान अपने पंचायत के विकास के लिए किये जा रहे ईमानदार प्रयास के लिए दिया गया है.
इस अवसर पर उन्होंने चमकी बुखार और उसकी मुख्य वजह कुपोषण पर कहा कि गरीबों के राशन, पोषाहार और मिड डे मील में जबरदस्त भ्रष्टाचार है. इस समारोह का आयोजन मुंबई के होटल ताज सैंटा क्रूज में विश्व प्रख्यात ‘रुरल मार्केटिंग एसोसिएशन आॅफ इंडिया’ नाम की संस्था ने किया था. एशिया महादेश से 300 से अधिक कंपनियों के प्रमुखों और अपने क्षेत्र के दिग्गज के 300 नामों में से अंतिम पांच नामों को चयनित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >