नौबतपुर : एलआइसी एजेंट से 1.25 लाख रुपये लूटे

दो बाइकों पर सवार थे नकाबपोश अपराधी नौबतपुर : सोमवार को नौबतपुर पड़ावपर स्थित पुलिस पिकेट के पास दो बाइकों पर सवार नकाबपोश अपराधियों ने पीएनबी से पैसा निकासी कर घर जा रहे एलआइसी एजेंट से सवा लख रुपये लूट लिये. बताया जाता है कि नौबतपुर, चेचोल गांव निवासी रामबाबू सिंह सोमवार की दोपहर करीब […]

दो बाइकों पर सवार थे नकाबपोश अपराधी
नौबतपुर : सोमवार को नौबतपुर पड़ावपर स्थित पुलिस पिकेट के पास दो बाइकों पर सवार नकाबपोश अपराधियों ने पीएनबी से पैसा निकासी कर घर जा रहे एलआइसी एजेंट से सवा लख रुपये लूट लिये. बताया जाता है कि नौबतपुर, चेचोल गांव निवासी रामबाबू सिंह सोमवार की दोपहर करीब दो बजे पीएनबी नौबतपुर शाखा से सवा लाख रुपये की निकासी कर पैदल घर जा रहे थे. इसी बीच घात लगाये नकाबपोश दो बाइक सवार अपराधियों ने पड़ावपर पुलिस पिकेट के पास सड़क पर उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया. इसके बाद अपराधियों ने उनके पास सवा लाख रुपयों से भरा बैग लेकर खगौल की ओर भाग निकले.
पीड़ित एलआइसी एजेंट ने हो- हल्ला किया तो आसपास के लोग जुट गये. इस मामले में पीड़ित रामबाबू सिंह ने नौबतपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. नौबतपुर पुलिस लूट मामले की जांच करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >