दनियावां : स्‍कॉर्पियो ने टेंपो में मारा धक्का दो मरे

दनियावां : दनियावां-बिहारशरीफ एनएच-30ए पर नवीचक के पास अनियंत्रित स्काॅर्पियो ने टेंपो में धक्का मार दिया. हादसे में टेंपो सवार सात लोगों में से दो की मौत हो गयी, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि नालंदा जिला के नगरनौसा निवासी रामजी प्रसाद की नतिनी की शादी के लिए […]

दनियावां : दनियावां-बिहारशरीफ एनएच-30ए पर नवीचक के पास अनियंत्रित स्काॅर्पियो ने टेंपो में धक्का मार दिया. हादसे में टेंपो सवार सात लोगों में से दो की मौत हो गयी, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि नालंदा जिला के नगरनौसा निवासी रामजी प्रसाद की नतिनी की शादी के लिए छेका देकर सभी लोग पटना साहिब के जल्ला मराची गांव से टेंपो से लौट रहे थे.
स्काॅर्पियो के धक्के से टेंपो बीस फुट नीचे गड्ढे में पलट गया. हादसे में नगरनौसा के रामचंद्र प्रसाद (60 वर्ष) की मौत हो गयी. वहीं, गंभीर रूप से घायल मुन्ना साव(50वर्ष),रामजी प्रसाद(70वर्ष),हीरालाल प्रसाद(68वर्ष)और सेठजी को शाहजहांपुर पुलिस ने दनियावां पीएचसी में भर्���ी कराया. घायल तीन लोगों को एनएमसीएच भेजा गया. जहां इलाज के क्रम में मुन्ना साव की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >