पटना : पश्चिम बंगाल में डॉक्टर पर हमले के विरोध में हड़ताल की चेतावनी

पटना : एनआरएस मेडिकल कॉलेज में सोमवार को डॉक्टरों पर हुए हमले के विरोध में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने हड़ताल की चेतावनी दी है. जेडीए बिहार की अध्यक्षता में बैठक में मंगलवार की रात यह निर्णय लिया गया. जेडीए कॉर्डिनेटर डॉ रविरंजन कुमार रमण ने जानकारी दी कि बैठक में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत […]

पटना : एनआरएस मेडिकल कॉलेज में सोमवार को डॉक्टरों पर हुए हमले के विरोध में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने हड़ताल की चेतावनी दी है. जेडीए बिहार की अध्यक्षता में बैठक में मंगलवार की रात यह निर्णय लिया गया. जेडीए कॉर्डिनेटर डॉ रविरंजन कुमार रमण ने जानकारी दी कि बैठक में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत सभी आरोपितों की जल्द गिरफ्तारीकी मांग की गयी और गिरफ्तारी नहीं होने पर बिहार के सभी मेडिकल कॉलेज में हड़ताल करने की बात कही गयी. बैठक में पीएमसीएच, एनएमसीएच, डीएमसीएच, एसकेएमसीएच औरआइजीआइएमएस के डाॅक्टर मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >