बख्तियारपुर : युवक ने खुद को मारी गोली, गंभीर जख्मी

बख्तियारपुर : थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव के वीरेंद्र सिंह के पुत्र मंजय कुमार (30) ने खुद को गोली मार जख्मी कर लिया. घटना रविवार के दोपहर की है. जख्मी युवक को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार मंजय के […]

बख्तियारपुर : थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव के वीरेंद्र सिंह के पुत्र मंजय कुमार (30) ने खुद को गोली मार जख्मी कर लिया. घटना रविवार के दोपहर की है. जख्मी युवक को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार मंजय के घर में बीते कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था.
रोज-रोज की कलह से तंग होकर उसने रविवार को खुद को खत्म कर लेने की मंशा से सीने में गोली मार ली. गोली की आवाज सुन उसके परिजन व आसपास के लोग वहां पहुंचे और खून से लथपथ युवक को जमीन पर तड़पते देखा.
परिजन तुरंत उसे उठाकर स्थानीय राजकीय अस्पताल ले गये. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. शरीर से खून ज्यादा निकल जाने के कारण मंजय की स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस के अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही परिजन उसे लेकर पटना के लिए रवाना हो गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >