पटना : दो पुरुष और महिला का कटा सिर बरामद, इलाके में सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

फतुहा : पटना जिले के पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर फतुहा थाने के निसुबिचक के पास शुक्रवार को सड़क से दक्षिण तरफ तीन मानव सिर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. मिले मानव सिर में दो पुरुष और एक महिला का है. तीनों सिर से धड़ गायब हैं. अभी तक किसी की पहचान नहीं हुई […]

फतुहा : पटना जिले के पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर फतुहा थाने के निसुबिचक के पास शुक्रवार को सड़क से दक्षिण तरफ तीन मानव सिर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. मिले मानव सिर में दो पुरुष और एक महिला का है. तीनों सिर से धड़ गायब हैं. अभी तक किसी की पहचान नहीं हुई है. समझा जाता है कि तीनों की कहीं अन्यत्र हत्या कर तेज धारदार हथियार से सिर काटकर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से यहां लाकर फेंक दिया गया है.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गयी है. पुलिस ने तीनों सिर को बरामद कर फतुहा से पटना ले गयी है. समाचार लिखे जाने तक कटे सिर की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस आसपास के थानों से भी लापता लोगों की जानकारी जुटाने में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >