पटना : आठ कारतूस और मैगजीन ले जाता हवाई यात्री पकड़ाया

गो एयर की फ्लाइट से जा रहा था दिल्ली पटना : पटना एयरपोर्ट पर गुरुवार को अपने हैंड बैग में आठ कारतूस ले जाते एक हवाई यात्री पकड़ा गया. यात्री का नाम अनुपम प्रकाश है और वह डुमरी, समस्तीपुर का रहनेवाला है. गो एयर की फ्लाइट G8229 से वह दिल्ली जा रहा था. दोपहर 2.15 […]

गो एयर की फ्लाइट से जा रहा था दिल्ली
पटना : पटना एयरपोर्ट पर गुरुवार को अपने हैंड बैग में आठ कारतूस ले जाते एक हवाई यात्री पकड़ा गया. यात्री का नाम अनुपम प्रकाश है और वह डुमरी, समस्तीपुर का रहनेवाला है. गो एयर की फ्लाइट G8229 से वह दिल्ली जा रहा था.
दोपहर 2.15 बजे सुरक्षा जांच के दौरान एक्सरे स्कैनिंग से गुजरते समय उसके बैग में रखे कारतूस पर डयूटी पर तैनात सीआइएसएफ सब इंसपेक्टर विजय कुमार मिश्र की नजर पड़ी. कारतूस 0.32 बोर के थे और बैग में उसकी मैगजीन भी रखी थी. यात्री ने लाइसेंसी गन का गोली व मैगजीन होने की बात कही, लेकिन उसके पास लाइसेंस की कॉपी नहीं थी, लिहाजा उसे बोर्डिंग से रोक लिया गया.
बाद में यात्री ने अपने लाइसेंस की सॉफ्ट कॉपी मोबाइल में दिखायी. उसमें 31 दिसंबर 2018 तक ही उसके लाइसेंस की निर्धारित अवधि थी. इसे देखते हुए यात्री से आवेदन लेकर उसके बोर्डिंग पास और आधार कार्ड को संलग्न करने हुए आगे की कार्रवाई के लिए एयरपोर्ट थाने को दे दिया गया और गोलियों को जब्त कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >